लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू, सक्रिय हुई निगम की टीम संपत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु प्रमुख चौराहों, मार्गो से फ्लेक्स व बैनर हटाये जाने की कार्यवाही

देवास। शनिवार 16 मार्च को लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने पर नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के निर्देशन मे लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता के नियमों के पालन किये जाने हेतु निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को संपत्ति विरूपण की रोकथाम के लिए निर्देशित किया। जिसके पालन मे निगम सीमा क्षेत्र मे शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों पर शासन संबंधि योजनाओ, कार्यों से जुड़े बैनर, पोस्टर आदि सामग्री को हटाये जाने के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों, प्रमुख मार्गो से भी फ्लेक्स व बैनर हटाए जा रहे है। उपायुक्त ने बताया कि संपत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।