गांधी जयंती पर बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें एवं स्लाटर हाउस
देवास। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को नगर निगम सीमा क्षेत्र में चिकन-मटन व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। स्थानीय शासन विभाग मप्र के आदेश के परिपालन में देवास निकाय सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बंद रहेगी। आदेश का पालन नहीं करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जाएगी।