सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंति पर निगम द्वारा श्रमदान कार्यक्रम
देवास/ लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंति पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अन्तर्गत स्थानीय कालूखेडी तालाब पर नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओ तथा शिखर समाजिक कल्याण समिती व रहवासी संघो के सहयोग से श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छता ब्राण्ड ऐमबेस्डर विष्णु वर्मा, जय मीणा, स्काउट प्रभारी मनोज पटेल, एन. के. जोशी, महेश सोनी सहित स्काउट के बच्चो व अन्य संस्थाओ द्वारा श्रमदान किया गया। श्रमदान मे तालाब के आस-पास पडे वेस्ट मटेरियल व अन्य अनुपयोगी सामग्री को उठाकर निगम के कचरा वाहन मे डाला गया। इस अवसर पर नगर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, उपयंत्री विजय जाधव, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी विशाल जोशी, कर्मचारी संघ अध्यक्ष विकास शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन सहायक शेलेन्द्र परिहार, सहित अन्य संस्थाओ के पदाधिकारियो द्वारा श्रमदान किया गया। इस अवसर पर विष्णु वर्मा द्वारा उपस्थित लोगो को स्वच्छता एवं प्लास्टिक फ्री देवास तथा देवास को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने की शपथ दिलाई गई।