1 करोड़ 72 लाख केे विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

देवास। गत दिनों देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष अंसार एहमद के साथ देवास नगर निगम केे विभिन्न वार्र्डो में 1 करोड़ 72 लाख केे कई विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया। जिसमें वार्ड क्र. 2 जमना नगर में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 7 भगवती नगर में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 10 गौरव नगर में पेवर ब्लाक, वार्ड क्र. 12 राजाराम नगर एवं चाणक्यपुरी में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं लोकार्पण, वार्ड क्र. 14 शांति नगर में सीसी रोड निर्माण, वार्ड 26 शिवाजी नगर में गार्डन के आसपास पेवरब्लाक, वार्ड 27 दृष्टिहीन विद्यालय में कक्ष का निर्माण, वार्ड 34 में नई बिल्डिंग में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण एवं अग्रवाल चौक में ही सीसी रोड निर्माण एवं पेवर ब्लाक लगाने का कार्य, वार्ड 34 सामुदायिक भवन निर्माण नाथ मोहल्ले में, वार्ड 37 विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लाक लगाने का कार्य, वार्ड 39 मे शेख क्लब चौराहा पर पेवर ब्लाक आदि विकास कार्यो को किये जानेे हेतु भूमिपूजन एंव लोकार्पण किया गया। इन अवसरों पर धर्मेन्द्रसिंह बैस, सचिन जोशी, दिनेश गुप्ता, राजकिशोर यादव, संजय महाजन, राकेश ठक्कर, भरत चौधरी, संजय राखे, भरत व्यास के साथ सभी वार्डो के पूर्व पार्षद एवं वार्र्डवासी उपस्थित रहे।