हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत महापौर ने क्रय किया तिरंगा झण्डा

देवास। देश की आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि के साथ निगम कार्यालय से तिरंगा झण्डा क्रय किया गया। इस अवसर पर महापौर ने शहरवासियो से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत अपने प्रतिष्ठानो एवं अपने घरो पर तिरंगा झण्डा लगावे तथा आजादी के जश्न मे सहभागी बनें।