स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर विष्णु वर्मा ने रहवासियों का किया मार्गदर्शन

देवास। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर विष्णु वर्मा द्वारा निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने अंबेडकर नगर स्लम बस्ती स्थित रहवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, वर्षा जल संचय, हर दिन चार बिन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए। रहवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण हितैषी वस्तुओं का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही वर्षा जल संचय, घर पर ही गीले कचरे से खाद बनाने के बारे में जानकारी दी।