सरला स्व-सहायता समूह के द्वारा मुख्यमंत्री को स्वागत मे अपने हस्त निर्मित उत्पाद भेंट किये

देवास/ सोनचिरैया आजीविका उत्सव 2021 अंतर्गत 22 अक्टुबर से 31 अक्टुबर तक पूरे प्रदेश मे आयोजित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह के भोपाल मे आयोजित सोनचिरैया आजीविका उत्सव 2021 के अन्तर्गत देवास नगर निगम के सरला स्व-सहायता समूह के द्वारा भी उक्त प्रदर्शनी मे अपने हस्त निर्मित जूट उत्पाद के द्वारा बनी ज्वैलरी का स्टॉल लगाया गया। भोपाल स्थित स्व-सहायता प्रदर्शनी मे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान के द्वारा उपस्थित होकर समूह का निरीक्षण किया। सभी समूह के स्टॉलो की प्रशंसा करते हुये देवास नगर निगम के सरला स्व- सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रूची शाह से हस्त निर्मित उत्पाद के संबंध मे चर्चा कर किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की। श्रीमती रूची शाह के द्वारा नगर निगम देवास के सरला स्व-सहायता समूह की ओर से स्वागत मे उत्पाद भेंट किये।