सद्भावना दिवस की शपथ निगम अधिकारियो कर्मचारियो को दिलाई गई

देवास/ भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य शासन के निर्णय अनुसार अधिकारियो, कर्मचारियो को निगम कार्यालय मे सद्भावना दिवस की शपथ नगर निगम अपर आयुक्त प्रिया वर्मा द्वारा दिलाई गई। शपथ मे, मै प्रतिज्ञा करता हुॅ कि मैं जाती, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियो की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूॅगा, मैं पुन: प्रतिज्ञा करता हुॅ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमो से सुलझाउंगा, की सद्भावना दिवस की शपथ निगम अधिकारियो कर्मचारियो को दिलाई गई। इस अवसर पर निगम उपायुक्त तनूजा मालवी सहित निगम अधिकारी, रविकांत मिश्रा, प्रवीण पाठक, जगदीश वर्मा, तोफिक खान, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, आरएस केलकर आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।