संपत्तिकर, व जलकर की वसुली को लेकर नगर निगम सख्त प्रति दिन कुर्की की कार्यवाही के साथ हो रहे है नल कनेक्शन विच्छेद
देवास/ वित्तीय वर्ष समाप्ति के ओर है नगर निगम को शासन लक्ष्य अनुरूप राजस्व वसुली की जाना है। राजस्व वसुली लक्ष्य पूर्ति के लिए निगम की टीम द्वारा सतत घर—घर संम्पर्क कर बकायादारो से वसुली की जा रही है वहीं बकाया करदाताओ के विरूद्ध कुर्की का कार्यवाही व नल कनेक्शन विच्छेद भी किये जा रहे है। आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा राजस्व वसुली मे वृद्धि हेतु अधिकारियो एवं कर्मचारियो को संपत्तिकर, जलकर व कचरा संग्रहण शुल्क वसुली को लेकर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो कि उनके वार्ड की डिमाण्ड होकर लक्ष्य पूर्ति की जाना है। जिसमे राजस्व वसुली हेतु उपयंत्री खुशवंत बघैल 3 लाख 80 हजार, दिलीप मालवीय 2 लाख 20 हजार, श्रीमती अनिता ठाकुर 2 लाख 80 हजार, राजस्व उप निरीक्षक ब्रजेश शर्मा 6 लाख, राजेश जोशी 7 लाख, संजय सांगते 7 लाख, रविन्द्रसिह ठाकुर 7 लाख 50 हजार, कचरा संग्रहण शुल्क वसुली के लक्ष्य पूर्ति हेतु स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल खरे 31 हजार, राजेश सांगते 27 हजार, हेमन्त उबनारे 54 हजार भूषण पवार 50 हजार ओमप्रकाश पथरोड को 40 हजार प्रतिदिन की वसुली किये जाने के आदेश आयुक्त द्वारा जारी किये गये है। साथ ही आयुक्त द्वारा सभी वसुलीकर्ता अधिकारियो को कुर्की की कार्यवाही, नल कनेक्शन विच्छेद के साथ ही चल संपत्ति कुर्क की कार्यवाही मौके पर ही करने के निर्देश दिये गये है। निगम संबंधी समस्त करदाताओ से अपील है कि वे अपने बकाया करो को 31 मार्च के पूर्व जमा करावें ओर शहर विकास मे सहभागी बनें।