संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस की वसुली की समीक्षा बैठक आयुक्त द्वारा 15 सहायक राजस्व निरीक्षको एवं 15 सहायको के वेतन आहरण नही करने के निर्देश दिये

देवास/ नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस  वसुली की बैठक नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा पूर्व मे ली जाकर निगम के संबंधित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये थे। जिसके अन्तर्गत निगम के सहायक राजस्व निरीक्षको को 173 के बील तामिल किये जाने तथा वार्डो मे 180 की डिमाण्ड भूमि, भवन स्वामियो की जॉच की जाने एवं सर्वे कर सूची तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। जिसमे अपने लक्ष्यो की पूर्ति नही करने पर 15 सहायक राजस्व निरीक्षको के वेतन आहरण नही किये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय को संपत्तिकर की समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये। इसी प्रकार यूजर चार्जेस की वसुली भी लक्ष्यानुरूप वसुली सहायको द्वारा नही किये जाने तथा कार्य मे लापरवाही करने पर 15 वसुली सहायको के भी वेतन आहरण नही करने के निर्देश उपायुक्त को दिये गये। सहायक राजस्व निरीक्षको के निवेदन पर आयुक्त द्वारा पुन: 4 दिवस मे अपने कार्यो को पूरा करने हेतु  कहा गया। वार्डो के संबंधित उपयंत्री एवं वार्ड प्रभारियो को दी गई व्यवसायिक भवनो की सूचि अनुसार उनके उपयोग मे लिये जा रहे नल कनेक्शनो को चेक करने तथा जो नल कनेक्शन घरेलु होकर व्यवसायिक कार्यो मे उपयोग किया जा रहा है, उन नल कनेक्शनो को तत्काल मौके पर व्यवसायिक खातो मे दर्ज किये जाने एवं जिन जलकर बकायादारो द्वारा जलकर की राशि जमा नही किये जाने पर उन उपभोक्ताओ के नल कनेक्शन मौके पर ही विच्छेद करने करने की कार्यवाही की जाने हेतु निर्देशित किया गया था। किन्तु उपयंत्रियो एवं वार्ड प्रभारियो द्वारा द्वारा सौंपे गये कार्यो को समय सीमा मे नही किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हे भी 4 दिवस मे अपने कार्यो को पूरा करने हेतु कहा गया।