संपत्तिकर के 10 बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही

देवास/ नगर निगम राजस्व वसुली को लेकर निगम की टीम द्वारा बकायादारों से संपत्तिकर की राशि जमा कराये जाने हेतु सम्पूर्ण वार्डो मे सतत सम्पर्क किया जा रहा है। निगम की टीम के सम्पर्क करने पर करदाता अपने भवन,भूमि का बकाया संपत्तिकर जमा करा रहे है। वहीं जो करदाता अपने भवन, भूमि की बकाया संपत्ति कर की राशि जमा नही कर रहे है उनके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जा रही है। संपत्ति कर की राशि बकाया होने पर निगम द्वारा जमना नगर निवासी भंवरलाल पिता गंगाराम कुमावत पर 33 हजार 746, ओम नगर निवासी प्रेम नारायण पिता बापू सिंह चौधरी, श्रीमती अमृतबाई पति राजाराम धनगर पर 28 हजार 295, ओम नगर, ओम नगर हाउंसिंग संस्था के रेवाराम पिता हिरालाल पर 28 हजार 263, जमना नगर निवासी घनश्याम पिता नाथू लाल कुमावत पर 19 हजार 581,आवास नगर निवासी शिवनारायण मुकाती जगन्नाथ पिता चेन सिंह सोलंकी पर 20 हजार 903,आवास नगर निवासी कन्हैयालाल पिता बाबुलाल चौहान पर 18 हजार 950,आवास नगर निवासी उत्तम सिंह पिता शिवनाथसिह मौर्य पर 18 हजार 507,आवास नगर निवासी रामसिह पिता सुमेर सिंह चंदेल पर 18 हजार 92, महादेव नगर निवासी भंवर सिंह राजपूत पर 19 हजार 759, त्रिलोक नगर निवासी धनकुंवर बाई पति माखन सिंह राठौर पर 19 हजार 171, इन करदाताओ पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।