संपत्तिकर के 10 बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित

देवास/ नगर निगम द्वारा संपत्तिकर के बकायादारो से सतत रूप से सम्पर्क कर संपत्तिकर की राशि जमा कराई जा रही है तथा संपत्तिकर जमा नही कराने वाने करदाताओ पर कुर्की की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है। जिसके अन्तर्गत संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नही कराने वाले करदाता मुखर्जी नगर निवासी रामलोटन कर्मवंशी पर 21 हजार 324, अलकापुरी कालोनी निवासी करणसिह नानुराम राठौर पर 18 हजार 195, चाणक्पुरी निवासी मुन्ना खॉ नन्दार खॉ पर 23 हजार 418, सुगनबाई बद्रीलाल कुसमारिया पर 18 हजार 726, एचआईजी मुखर्जी नगर निवासी शशि संतोष जोशी पर 17 हजार 699, मेंढकी रोड निवासी पुखराज छगनलाल जैन पर 20 हजार 324, पटेल नगर निवासी बनेसिह अमरसिह सरदार पर 26 हजार 146, गर्ग स्टेट निवासी विवेक नरेन्द्र तिवारी, विनित नरेन्द्र तिवारी पर 21 हजार 164, कृष्णपुरा निवासी नरेन्द्र पटेल रामेश्वर पटेल पर 53 हजार 448, महारानी लक्ष्मीबाई मार्ग निवासी पन्नालाल किशनलाल पर 47 हजार 50 की संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की गई। निगम द्वारा निगम संबंधि बकायादारो पर सख्ती से कार्यवाही कर वसुली की जावेगी।