शासन निर्धारित गाईड लाईन अनुसार मेरिज गार्डनो को निगम से लेनी होगी एन.ओ.सी. वसुली लक्ष्य निर्धारित कर संपत्तिकर वसुली मे सख्ती से होगी कुर्की की कार्यवाही
देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि शासन निर्देश व नियमानुसार मेरेज गार्डनो को एस.ओ.सी लेना अनिवार्य होगा। शासन निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार मेरिज गार्डनो को निगम से एन.ओ.सी लेना निर्धारित की गई है। उस अनुसार एन.ओ.सी लेना अनिवार्य होकर नही लेने पर मेरिज गार्डनो पर होगी सख्त कार्यवाही। इसी प्रकार संपत्तिकर वसुली की समीक्षा कर ऐसे बकायादार जिनके द्वारा अपने करो का भुगतान वर्षो से नही किया है। ऐसे बकायादारो पर कुर्की वारंट वसुली की कार्यवाही भी की जा रही है। इस संबंध मे आयुक्त ने निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक पर नाराजगी व्यक्त करते हुये लक्ष्यानुरूप वसुली नही प्राप्त होने पर जानकारी ली। जिसमे 161 कुर्की वारंट केस तैयार किये गये है। जिसमे 109 संपत्तिकर बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही 7 दिवस मे किये जाने के साथ ही बकायादारो के 500 नये प्रकरण कुर्की के लिये तैयार किये जाने तथा कार्यवाही के निर्देश निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव को दिये। टेक्स वसुली हेतु करदाता को निरंतर दूरभाष के माध्यम से मेसेज किया जा रहा है। इसी प्रकार वसुली दल के अलावा एक दल प्रथक से तैयार कर की जा रही वसुली की अलग से जानकारी तैयार कर उसकी मानिटरिंग होगी। इसी प्रकार खाली पडे प्लॉटो पर जो टेक्स बकाया है उन प्लॉट मालिको के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निगम अपर आयुक्त को निर्देश दिये। निगम सीमा क्षेत्र के अन्दर काटी गई कालोनियो के प्लॉटो को होल्ड पर रखकर कालोनाईजरो द्वारा प्लॉटो को सेल न करते हुये टेक्स बकाया है, ऐसे कालोनाईजरो की सूची तैयार कर 2 दिवस मे प्रस्तुत करने तथा टेक्स की जानकारी निकालकर टेक्स जमा कराने हेतु सहायक ग्रेड-2 रणजीतसिह पंजाबी को 31 मार्च तक 2 करोड वसुली का लक्ष्य दिया। जिन औद्योगिक संस्थानो ने टेक्स जमा नही किया है, उन उद्योग संस्थाओ के प्रकरण तैयार कर कुर्की की कार्यवाही मे सम्मिलित करने हेतु अपर आयुक्त को निर्देशित किया। 31 मार्च तक 45 ही वार्डो से जलकर का 2 करोड वसुली का लक्ष्य निर्धारित किया तथा संपत्तिकर मे निगम राजस्व अधिकारी एवं टीम को 5 करोड का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्यानुरूप वसुली नही होने पर संबंधितो पर उचित कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। यूजर चार्जेस वसुली गत माह लक्ष्य अनुरूप प्राप्त नही होने से आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये आगामी 31 मार्च तक 1 करोड का टारगेट निर्धारित किया गया है। वसुली प्राप्त नही होने पर वसुलीकर्ताओ एवं संबंधित अधिकारियो पर कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय को दिये गये।