शंकरगढ़ पहाड़ी को हिल स्टेशन देवास के रूप में विकसित किए जाने पर्यटन की दृष्टि से पहाड़ी पर विकास कार्य प्रगति पर

देवास। देवास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी को हिल स्टेशन देवास के रूप में विकसित किए जाने पर्यटन की दृष्टि से पहाड़ी पर विकास कार्य प्रगति पर है पहाड़ी को देवास शहर से आम नागरिकों से जोड़े जाने हेतु एक उद्देश्य को लेकर जिला प्रशासन माननीय कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान के अथक प्रयासों से यह कार्य प्रगति पर है तथा आसपास के शहरों से पहाड़ी को जोड़े जाने हेतु दिनांक 25 26 27 दिसंबर को एडवेंचर फेस्ट का आयोजन शंकरगढ़ पहाड़ी पर किया जा रहा है जिसमें आसपास के शहरों से आम नागरिक गण इस आयोजन में भाग लेंगे जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल आयोजन सांस्कृतिक गतिविधियां एवं स्पोर्ट्स से संबंधित सभी खेल गतिविधियां आसपास के शहरों के साथ-साथ स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब एवं शासकीय अशासकीय संस्थानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रमुखों के साथ स्पोर्ट्स प्रमुखों द्वारा भी इस आयोजन में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी रहेंगे इसी के साथ इस आयोजन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा देवास शहर के सभी नागरिक गणों से अपील की गई है कि वह हमारे इस देवास शहर मैं इस आयोजित एडवेंचर फेस्ट कार्यक्रम ने सम्मिलित होकर आयोजन का भरपूर आनंद लें इसी उद्देश्य से पहाड़ी को पर्यटन स्थल की दृष्टि से मुहूर्त रूप दिया जा रहा है इसी के चलते आज दिनांक 19 12 2020 को माननीय कलेक्टर महोदय एवं निगमायुक्त द्वारा पहाड़ी पर विजिट किया गया जिसमें होने वाली गतिविधियों के स्थानों को देखा तथा वहां की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई एवं दिशा निर्देश दिए गए। इसी के साथ कलेक्टर एवं आयुक्त द्वारा मीठा तालाब स्थित पंचवटी पार्क का भी निरीक्षण किया गया।