वोकल फॉर लोकल के लक्ष्य को लेकर आत्म निर्भर रहवासी संघो का निर्माण

देवास/ नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत देवास शहर मे आत्म निर्भर रहवासी संघ बनाये गये। स्वच्छता मे वोकल फॉर लोकल के लक्ष्य को लेकर निगम ने वार्ड 2 के बजरंगबली नगर व देवीकुलम के रहवासी संघो को आत्म निर्भर रहवासी संघ बनाने पर कार्य शुरू किया है। आत्म निर्भर रहवासी संघ अपने परिसर मे रहने वाले घरो से स्वंय ही गीले कचरे का घर-घर से संग्रहण करेगें व परिसर मे ही खाद बनायेगें। खाद निर्माण कार्य के लिये दोनो परिसरो मे कम्पोस्ट पिट का निर्माण किया जा चुका है। जहॉ गीले कचरे से खाद बनाया जावेगा। इस प्रकार क्रमांक 2 मे आत्म निर्भर रहवासी संघ की इस तैयारी की शुरूआत को अन्य वार्डो मे भी लिया जाकर आगामी महिनो मे इसी मॉडल पर कार्य किया जावेगा। निगम के वार्ड कार्डिनेटर इन संघो मे मॉडल पर रहवासीयो को जगरूक कर रहे है। आत्म निर्भर रहवासी संघो को निगम कचरा शुल्क मे रियायत देगा व निगम पर निर्भरता को समाप्त की ओर कर इन्हें आत्म निर्भर रहवासी संघ बनायेगा।