विभिन्न वार्ड क्षेत्रो से निगम ने विच्छेद किये 26 नल कनेक्शन

देवास/ नगर निगम द्वारा जलकर उपभोक्ताओ से जलकर की बकाया राशि जमा कराने हेतु घर—घर सम्पर्क किया जा रहा है। बकाया जलकर की राशि जमा नही करने पर निगम की टीम द्वारा मौके पर ही नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही भी की जा रही है। इसी अन्तर्गत निगम की टीम द्वारा विभिन्न वार्ड क्षेत्रो से जलकर की बकाया राशि जमा नही करने वाले जलकर उपभोक्ताओ के 26 नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही मौके पर ही निगम की टीम द्वारा की गई। अन्य जलकर उपभोक्ताओ के द्वारा नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही के दौरान 2 लाख 80 हजार की राशि निगम की टीम को जमा कराई गई। नगर निगम द्वारा करदाताओ से संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, लायसेंस फीस, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि जमा कराने की अपील की गई है।