विधायक श्रीमंत पवार द्वारा 1 करोड 35 लाख 95 हजार के विभिन्न विकास कार्यो के लोकर्पण, भूमिपूजन


देवास/ शहर विकास मे विधायक, सांसद, निगम निधी के 1 करोड 35 लाख 95 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष अंसार एहमद के साथ किया गया। विकास कार्यो की कडी मे वार्ड क्रमांक 4 मे 12 लाख की लागत से मंगलमूर्ति, चामुण्डा पेलेस एवं अर्जुन नगर मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 8 लाख 25 हजार की लागत से मंगलमूर्ति हनुमान मंदिर के सामने मार्ग सीमेंटीकरण कार्य तथा अर्जुन नगर मे झुले उपकरण प्रदाय का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 34 मे 30 लाख 60 हजार की लागत से भोपाल चौराहा के लक्ष्मीबाई मार्ग टर्निंग पर श्री कृष्ण द्वार के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 6 लाख 54 हजार की लागत से गवली मोहल्ला राधाबाई स्कुल के सामने नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 37 मे 5 लाख 67 हजार की लागत से जैल रोड पर स्व. डॉ. बबुल जोशी स्मृति उद्यान बाउंड्रीवाल निर्माण कार्या का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 23 मे 12 लाख 20 हजार की लागत से लक्ष्मण नगर मे मॉ गायत्री विहार कालोनी से गणेश दुध डेरी तक पर किये गये मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार अतिथियो द्वारा वार्ड क्रमांक 19 मे 3 लाख 85 हजार की लागत से अन्नपूर्णा गार्डन के आस-पास मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 18 मे 8 लाख 6 हजार की लागत से सज्जनसिह कालोनी, कुम्हार कालोनी व अन्य गलियो मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 18 मे 7 लाख 70 हजार की लागत से बावडिया ईमली चौक मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 27 मे 29 लाख 80 हजार की लागत से मोती बंगला क्षेत्र मे मार्ग पर डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 27 मे 4 लाख 8 हजार की लागत से झुग्गी के पास ब्रिज के नीचे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 8 मे 7 लाख 20 हजार की लागत से महादेव नगर मे पंचोलीजी के घर के सामने से भावसारजी के घर तक मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन अतिथियो द्वारा किया गया। इन अवसरो पर विधायक ने कहा कि शहर के विकास मे विभिन्न गरीब व पिछडी बस्तियो मे बिना किसी भेदभाव के मार्ग सीमेंटीकरण कार्य व अन्य विकास कार्य किये जा रहे है। उन्होने कहा कि आगे भी शहर के विकास कार्यो को करने हेतु हम संकल्पित है। इन अवसरो पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी, दुर्गेश अग्रवाल, विजय पंडित, रवि जैन, अर्जुन यादव, अभिमन्यु पाटील, धर्मेन्दसिह बैस, बहादुर मुकाती, मोन्टी जी ,जूगनू गोस्वामी, संतोष पंचोली, राजकिशोर यादव, मुकेश सांगते, डॉ. सुशिल बम, सुन्नु भाई टायर वाले, विजय गेहलोत, पूर्व पार्षद राजेश यादव, मनोज राय, संजय दायमा, ईरफान अली, अजय पंडित, रामेश्वर दायमा, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण वर्मा, रूपेश वर्मा, पूर्णिमा खण्डेलवाल, यशवंत हरोडे, मनीषा धर्मेन्द्र जाधव, गुणपालसिह पवार, विनिता व्यास, भाजपा नेता विमल शर्मा, मुस्तफा एहमद हाथी वाले, सोनू शर्मा, भरत व्यास, जूगनू स्टार, अफजल भाई, मनीष डांगी, मयंक कानूनगो, जलाल पटेल, विशाल पवार, विनोद भैया, यशवंत तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर, आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।