लोक अदालत मे निगम ने की लक्ष्य से अधिक राजस्व वसुली नागरिको का अभार व निगम की टीम को बधाईकृ महापौर
देवास। 9 सितम्बर शनिवार को नेशनल लोक अदालत के अन्तर्गत नगर निगम राजस्व विभाग, जलप्रदाय विभाग, निगम स्वामित्व की दुकान किराया राशि व खाद्य व अखाद्य लायसेंस की लक्ष्यानुरूप वसुली निगम की टीम द्वारा की गई। आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत मे करदाताओ द्वारा संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा कराते हुए नियमानुसार सरचार्ज मे छूट का लाभ उठाया तथा अन्य करो की राशि भी करदाताओ द्वारा निगम कार्यालय, भगवती द्वार सराय, ईटावा बस स्टेण्ड झोन कार्यालय व न्यायालय परिसर मे जमा कराई गई। गत नेशनल लोक अदालत मे निगम ने रूपये 1 करोड 50 लाख वसुली की गई थी। निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए इस लोक अदालत मे लक्ष्य से अधिक वसुली कर लगभग 2 करोड 50 लाख की राजस्व वसुली की गई। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आयोजित नेशनल लोक अदालत मे दिये गये लक्ष्य से अधिक राजस्व वसुली निगम की टीम द्वारा किये जाने पर निगम राजस्व विभाग एवं निगम के इस अभियान मे लगे सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए शहर के नागरिको द्वारा निगम के आग्रह पर अपने करो का भुगतान कर शहर विकास मे अहम योगदान देने पर उनका आभार माना।