लाडली बहना योजना लागु होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

देवास/ महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान को नगर निगम परिसर मे एकत्रित होकर प्रदेश मे महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना लागु की गई जिसमे महिलाओ को 1 हजार रूपये प्रतिमाह योजना के अन्तर्गत नियमानुसार प्रदान किये जावेगें जिससे महिलाएं लाभन्वित होने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा पटाखे चलाकर एवं मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी,भाजपा जिला मंत्री विनिता व्यास, महिला मोर्चा की महामंत्री वीणा महाजन, मंडल अध्यक्ष नितू जाधव, मधु शर्मा, ममता मोदी, मनोरमा सोलंकी, मोनिका शर्मा, माया तिवारी, प्रिया शर्मा मिना भावलकर आदि सहित महिला मोर्चा की पदाधिकरीगण उपस्थित रहीं साथ ही विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, प्रवीण वर्मा, राज वर्मा, मुकेश मोदी, बाबु यादव एवं संजय यादव के साथ लाडली बहना योजना लागु करने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उपस्थित सभी महिला पदाधिकारीगणो को भी शुभकामनाएं दी