लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिए दी ट्रेनिंग

देवास/ म.प्र. शासन की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना का शीघ्र ही शुभारंभ होना है। शासन निर्देशानुसार 15 से 24 मार्च तक प्रथम स्थिती मे दस्तावेजो का सत्यापन होना है इस हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार निगम की टीम के साथ आंगनवाडी,आशा कार्यकर्ता तथा शिक्षको की ड्युटी लगाई गई है। शहर मे निगम द्वारा सुविधा शिविर भी लगाये जा रहे है। योजना हेतु हितग्राही महिलाओ को समग्र पोर्टल पर दस्तावेजो मे सुधार कार्य करवाकर उनके समग्र पोर्टल पर ई— केवायसी करवाना होगा। अधार के साथ समग्र आईडी मे समान रूप से उनका नाम, मोबाईल, नम्बर जेन्डर (लिंग अनुपात) के साथ बैंक मे खाता होना अनिवार्य होगा साथ ही बैंक खाते को डीबीटी करवाना अनिवार्य होगा। इस हेतु ड्युटीरत कर्मचारियो को लिंक भी दी गई है। दस्तावेज सुधार सुविधा शिविर व एमपी आनलाईन के साथ लिंक के माध्यम से घर बैठे भी करवा सकते है। दस्तावेज सुधार कार्य नि:शुल्क रहेगा। शासन की इस येजना का प्रारंभिक कार्य 15 मार्च से 24 मार्च तक सुविधा शिविर मे दस्तावेजो की जांच होकर सूची तैयार की जावेगी। दस्तावेजो की जांच मे मास्टर ट्रेनर राघवेन्द्र सेन द्वारा निगम बैठक कक्ष मे ड्युटीरत कर्मचारियो को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से भी बताया गया। दस्तावेज सुधार होकर पात्र महिलाओ के आवेदन 25 मार्च से 30 अप्रेल 2023 तक लिये जावेगें। इसी के साथ 1 मई से 15 माई तक दावे आपत्ति भी लिये जावेगें। तत्पश्चात फायनल सूची का प्रकाशन भी होगा। निगम उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी ने लाडली बहना योजना मे पात्र,अपात्र हितग्राही महिलाओ का दस्तावेज किस प्रकार से होना चाहिए इस संबंध मे विस्तृत रूप से कर्मचारियो को ट्रेनिंग के दौरान बताया गया। सभी ड्युटीरत कर्मचारियो को यह भी निर्देशित किया गया की लाडली बहना योजना मे दस्तावेज सुधार व आवेदन लिये जाने के लिए कोई भी हितग्राही महिला परेशान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें।