राशन दिये जाने के लिये पात्रता पर्ची का वितरण

देवास। शासन द्वारा कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुये आम नागरिको को राशन उपलब्ध कराने हेतु दिये गये निर्देशो के पालन मे नगर निगम द्वारा स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर ऑडोटोरियम मे आयोजित कार्यक्रम मे क्राईसिस मेनेजमेंट सदस्यो एवं निगम के वार्ड दरोगाओ को राशन वितरण के लिये पात्रता पर्चीयो का वितरण पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी, सचीन जोशी एवं मंडल महामंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियो, निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, प्राधिकृत अधिकारी डॉ. पवन माहेश्वरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के साथ ही आम नागरिको को कोरोना महामारी मे लगाये गये लॉक डाउन से समस्या होने पर उन्हे भी पात्रता पर्ची के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने के निर्देशो के पालन मे वार्ड दरोगाओ को पात्रता पर्ची का वितरण वार्डवार किये जाने हेतु पात्रता पर्ची सौपी गई। उपायुक्त तनूजा मालवीय ने कहा कि शासन की आम नागरिको को राशन उपलब्ध कराने की योजना को मूर्तरूप दिये जाने हेतु पात्रता पर्ची के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जावेगा।