मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अन्तर्गत की जा रही कार्यो की समीक्षा उपायुक्त ने की

देवास/ 17 सितम्बर से 31 अक्टुबर तक चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अन्तर्गत सभी वार्डो मे नगर निगम द्वारा टीम गठित की गई है। टीम द्वारा वार्डो मे पात्र हितग्राहियो को सर्वे किया जा रहा है। आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मे किये जा रहे हितग्राहियो के सर्वे कार्यो की समीक्षा निगम बैठक कक्ष मे निगम के संबंधित विभाग प्रमुखो के साथ की गई। उपायुक्त ने सभी वार्डो मे पात्र हितग्राहियो के सर्वे हेतु गठित टीम मे वार्ड प्रभारी, पटवारी, आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य हेतु हितग्रहियो के दस्तावेजो की जॉच कर सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराने हेतु हितग्राही से घर—घर सम्पर्क कर सर्वे करने की समीक्षा की जाकर अवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सभी वार्डो के हितग्राही वार्डो मे आने वाली गठित टीम को अपने दस्तावेज देकर सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करावें। उपायुक्त ने बताया कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ से वंचित न रहे।