मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शासन की योजनाओ का हर हितग्राही को मिलेगा लाभ शासन की योजनाओ मे पात्र वंचित हितग्राहियो का होगा घर-घर सर्वे
देवास/ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शासन की योजनाओ का हितग्राहियो कोलाभ पहुॅचाने के लिए महिला बाल विकास, राजस्व विभाग, नगर निगम से संबंधित विभाग द्वारा ऐसे हितग्राही जिनको योजना का लाभ नही पहुॅच रहा है उनको शासन की योजनाओ का लाभ पुहॅचाने के लिए संबंधित विभागो के दल गठित किये गये है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शासन की योजनाओ का हर पात्र हितग्राही को लाभ मिले इस हेतु 17 सितम्बर से 31 अक्टुबर 2022 तक घर-घर सर्वे कर पात्र शतप्रतिषत हितग्राहियो का चयन कर शासन से संबंधित विभागो की योजनाओ का हितग्राहियो को लाभ पहुॅचे इस हेतु आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग से आषा कार्यकर्ता, राजस्व विभाग से पटवारी एवं निगम की टीम का कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा दल गठित किया गया। जिसका प्रषिक्षण निगम बैठक कक्ष मे दिया गया। प्रषिक्षण मे राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, निगम एनयुएलएम, खाद्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं वित्त विभाग के अधिकारियो द्वारा शासन की विभागीय योजनाओ के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। गठित दलो के प्रभारी के रूप मे नगर निगम वार्ड प्रभारी होंगें।