मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह का स्थान परिवर्तन हुआ, अब श्याम गार्डन उज्जैन रोड पर होगा सम्मेलन
देवास/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह दिनांक 22 अप्रेल 2023 शनिवार सुबह 9 बजे से होगा। पूर्व मे सम्मेलन का स्थान कृषि उपज मंडी परिसर मे रखा गया था। बढती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन रोड स्थित श्याम गार्डन पर अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह का आयोजन होगा। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि कन्या विवाह/ निकाह का आयोजन पूर्व निर्धारित स्थान कृषि उपज मंडी परिसर पर रखा गया था जो कि भीषण गर्मी को देखते हुए वर एवं वधु व उनके परिजनो की सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन रोड स्थित श्याम गार्डन मे आयोजन होगा। जिसमे 90 जोडो का सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन होगा। सामूहिक विवाह एवं निकाह के सभी जोडो के लिए एवं उनके परिवारजनो के लिए नगर निगम द्वारा समुचित व्यवस्था की जावेगी। सामूहिक विवाह/ निकाह सम्मेलन मे महापौर की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए गठित समिती द्वारा यह निर्णय लिया गया जिसमे मेयर इन कांउसिल सदस्य शीतल गेहलोत एवं कन्या विवाह समिती से सीमा सोलंकी, प्रिया शर्मा, राकेश सोलंकी, संजय महाजन एवं अर्जुन चौधरी उपस्थित रहे। आयोजित सम्मेलन मे सहयोगकर्ता राजेश मालवीय भी उपस्थित रहे।