मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आयोजन 14 दिसम्बर को कृषि उपज मंडी प्रागंण मे निगम द्वारा किया जावेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह का आयोजन
देवास/ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को स्थानिय कृषि उपज मण्डी प्रांगण आवास नगर मे किया जा रहा है। जिसमें सभी धर्म, जाती समाज के जरूरतमंद नागरीक अपनी अविवाहित कन्याओ के विवाह, निकाह हेतु आवेदन कर सकते है। नगर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने बताया कि आयोजन में सम्मिलित होने वाले जरूरतमंद नागरीक अपने वर व वधुओ के आवश्यक दस्तावेज नगर निगम पेंशन शाखा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन विस्तार अधिकारी राघवेन्द्र सेन को 25 नवम्बर 2022 तक आवश्यक रूप से जमा करावें। इस संबंध मे जानकारी देते हुये उपायुक्त ने बताया कि शासन निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जाना है। विवाह, निकाह कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए समग्र विस्तार अधिकारी श्री सेन से सम्पर्क करें।