महा वेक्सिनेशन अभियान निरंतर जारी रहेगा

देवास/ कोविड संक्रमण से बचाव हेतु शासन निर्देशानुसार महा वेक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि टीकाकरण का अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिको की सुविधा के लिये 90 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गये है। आम नागरिको का अधिक से अधिक टीकारकण हो इस हेतु निगम के कर्मचारीयो द्वारा सूची अनुसार मोबाईल के माध्यम से टीके लगवाये जाने की सूचना नागरिको को निरंतर दी जा रही है। जिसकी मानिटरिंग प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान के द्वारा की जा रही है। कलेक्टर व प्रषासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने अपील की है कि शहरवासी टीके का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से निकटतम टीका केन्द्र पर लगवायें।