महापौर, सभापति, कलेक्टर व आयुक्त ने फहराया तिरंगा झंडा  तथा किया पौधा रोपण

देवास/ आजादी 75 अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा झंडा अभियान के अन्तर्गत  शहर मे शनिवार से हर घर तिरंगा उत्सव मनाया जाना प्रारंभ किया। अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण शहर मे तिरंगा यात्रायें निकाली गई साथ ही नगर निगम द्वारा निगम स्वामित्व के शासकीय स्थानो पर तिरंगा झंडा लगाया गया। जिसका शुभारंभ नगर निगम कार्यालय मे महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, के द्वारा निगम सभापति रवि जैन, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल की उपस्थिती मे किया गया। जिसमे निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन, जवाहर चैक, झोन कार्यालय भगवती द्वार सराय, ईटावा बस स्टेण्ड, क्षिप्रा जलयंत्रालय, राजानल जलयंत्रालय, तीनो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बिलावली, मेंढकी, सर्वोदय नगर, विक्रमसभा भवन, मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम, सिटी ट्रांस्पोर्ट कार्यालय बस स्टेण्ड, गार्बेज कलेक्शन सेंटर ईटावा, ट्रेंचिंग ग्राउंड पर तिरंगे झंडे लगाये गये। इसी के तहत शहर मे स्थापित महापुरूषो की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण भी किया गया। जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, स्वामी विवेकानंद, शहीद भगतसिह, राजगुरू, सुखदेव, की प्रतिमाओ पर महापौर, निगम सभापति, कलेक्टर, निगम आयुक्त द्वारा अलग-अलग स्थानो पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सयाजी द्वार स्थित महाराज श्रीमंत तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर भी महापौर गीता अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ अन्य पदाधिकारियो द्वारा माल्यार्पण किया गया।
तिरंगा महोत्सव के साथ अंकुर महोत्सव भी मनाया गया।
नगर निगम द्वारा अंकुर महोत्सव के अन्तर्गत वृह्द स्तर पर शहर के सम्पूर्ण 45 ही वार्डो मे पौधारोपण किया गया। प्रत्येक वार्ड मे वार्ड के जनप्रतिनिधियो के द्वारा रहवासियो के साथ पौधारोपण किया गया। राजाराम नगर स्थित श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर प्रागंण मे महापौर  गीता अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, निगम आयुक्त विशालसिह चैहान, वार्ड पार्षद राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ अन्य गणमान्य नागरिको के द्वारा पौधारोपण किया गया।
अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण शहर मे तिरंगा यात्रायें निकाली गई
आजादी 75 अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शहर मे सभी सामाजिक संस्थाओ, व्यापारी प्रकोष्ठ, शासकीय अशासकीय संस्थानो, प्रेस क्लब, बार एसोसिएशन के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रायें निकाली गई। जिसमे सयाजी द्वार पर विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत विक्रमसिह पवार एवं निगम सभापति रवि जैन, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिह चौहान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल तिरंगा झंडा यात्रा मे उपस्थित रहे।