महापौर ने ली यातायात एवं परिवहन विभाग की बैठक – एबी रोड के अलावा अन्य रूटों पर जन सुविधा को देखते हुए बस संचालन पर जोर

देवास। यातायात एवं परिवहन विभाग की अनौपचारिक बैठक महापौर गीता अग्रवाल ने ली। इसमें विभागीय अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद के साथ देविप्रा के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, विभागीय अधिकारी तुराब खान पठान, यातायात से सूर्यप्रकाश तिवारी एवं डिजिटल मल्टी मीडिया से एक्सपर्ट आनंद प्रजापति के साथ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यातायात एवं परिवहन विभाग के साथ आहूत बैठक में महापौर श्रीमती अग्रवाल ने यातायात विभाग से जानकारी ली, जिसमें शासन की अमृत योजना के अंतर्गत सूत्रसेवा के माध्यम से सिटी बस संचालन की जानकारी सूर्यप्रकाश तिवारी द्वारा दी गई। बताया गया कि शहर के अंदर के साथ शहर के बाहर अन्य शहरी क्षेत्रों को देवास शहर से जोड़े जाने हेतु सूत्र सेवा बस चलाई जा रही है। इस दौरान कलस्टर 1, 2 व 3 फेज की जानकारी भी दी, जिसमें कुल 69 बस संचालित हो रही है। महापौर द्वारा चल रही बसों की रूट की जानकारी भी ली गई। महापौर द्वारा कहा गया कि शहर के अंदर एबी रोड के रूट के अलावा शहर के अंदर बालगढ़, नागदा, राजाराम नगर, मेंढकी से मुखर्जीनगर रूट पर भी बस सुविधा जनता को मिलना चाहिए।
सूत्र सेवा बस संचालन की ली जानकारी-
सूत्र सेवा बस संचालन पर निगम द्वारा किए जाने वाले आय-व्यय की जानकारी भी विभागीय अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद द्वारा ली गई। जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारी सूर्यप्रकाश तिवारी ने दी। जिसमें तिवारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा सब्सिडी दी जाती है। नगर निगम संस्था इसकी मॉनीटरिंग करती है। महापौर ने कहा शासन से सब्सिडी बस संचालन एजेंसी को मिलती है। इसका पूरा उपयोग शहर की जनता को मिलना चाहिए और प्रयास करे कि शहर में यातायात व्यवस्था शहर हित में जनता के लिए बेहतर कर सकें। तिवारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 5 लाख की आबादी के अंदर की निगमों में देवास नगर निगम सूत्र सेवा बस संचालन बहुत अच्छी स्थिति में है।
सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि पार्किंंग व्यवस्था शहर में एक ही स्थान जवाहर चौक पर है, जिसे एजेंसी संचालित कर रही है।
जन सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थल का प्रस्ताव-
पार्किंग चर्चा पर महापौर ने पुरानी सब्जी मंडी के स्थान पर तथा शुक्रवारिया हाट तथा नावेल्टी चौराहा पर भी पार्किंग व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु सहायक आयुक्त तुराब खान को इन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था हेतु कहा। नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन ने भी शहर में और 3 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था किए जाने की बात की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छा प्लान है और शहर में पार्किंग व्यवस्था ज्यादा अपेक्षित है।
डिजिटल मीडिया पर पर भी चर्चा-
महापौर ने डिजिटल मीडिया पर विज्ञापन की जानकारी भी ली, जिस पर आनंद प्रजापति द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल मल्टी मीडिया से निगम को प्राप्त आय की जानकारी दी गई। इस पर महापौर ने कहा कि जनहित में अच्छे-बेहतर कार्य हो तथा नगर निगम ऐसे कार्य करती है, उससे निगम की आय में वृद्धि भी होती है। महापौर ने किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शहर हित में मिलकर कार्य करते रहने की बात कही। अंत में आभार विभागीय अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद ने माना।