महापौर के साथ जिलाध्यक्ष ने क्रय किये तिरंगे झण्डे

देवास। 75 आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत महोत्सव को मनाने के लिए महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने नगर निगम कार्यालय से विधिवत रसीद बनवाकर सषुल्क तिरंगे झण्डे खरीदे। तत्पश्चात निगम मे स्थापित पंडीत दीनदयाल उपाध्यायजी की प्रतिमा पर महापौर एवं जिलाध्यक्ष के साथ महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोषी व अन्य पदाधिकारीगणो के साथ माल्यार्पण किया। इसके पश्चात महापौर कक्ष मे महापौर ने निगम अधिकारियो एवं कर्मचारियो से चर्चा भी की। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने नगर निगम मे उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो को अपने-अपने घरो पर तिरंगा झण्डा लगाये जाने के साथ ही इस महोत्सव को मनाने की अपील की। इस अवसर पर निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त तनूजा मालवीय, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, रविन्द्रसिह ठाकुर सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।