मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम मे 10 अक्टुबर को अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन
देवास/ स्थानिय कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियम, आय.टी.आय. ग्राउण्ड पर नगर निगम द्वारा आयोजित प्रदर्शनी (मीना बाजार) मे दिनांक 10 अक्टुबर (सोमवार) को अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन प्रदर्शनी के मंच पर नही किया जावेगा। मुशायरा का आयोजन वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुये स्थानिय मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम मे किया जावेगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुये महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त विशालसिह चौहान, निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं कवि सम्मेलन व मुशायरा समिती अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद हाथी वाले ने संयुक्त रूप से बताया कि 10 अक्टुबर को अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन रात्री 9 बजे से स्थानिय मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम मे किया जावेगा। समिती अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद हाथी वाले ने बताया कि आयोजित होने वाले अखिल भारतीय मुशायरा मे भाग लेने वाले देश के प्रसिद्ध शायर नईम अख्तर खादमी (बुरहानपुर), महेन्द्रसिह अश्क नजीराबाद, शकील आजमी फिल्मी गीतकार (मुंबई), महशर आफरीदी (उत्तराखण्ड), अना देहल्वी (दिल्ली), डॉ नदीम शाद देवबंद (यूपी), असरार चंदेरवी चंदेरी, जावेद आसी (यूपी), एजाज अंसारी (दिल्ली), सरवर कमाल झांसी, सुरेन्द्रसिह शजर (दिल्ली), अलतमश अब्बास (रूडकी),आदिल रशीद (दिल्ली), नासिर फराज (उडीसा), चॉद देवबंदी (देवबंद), सलोनी राणा (आगरा), वसीम झिंझानवी (यूपी), इरफान शाहनूरी (कोल्हापुर), अमजद आलिश (खतोली), खुशबू रामपुरी (रामपुर), डॉ. जाहीद नैयर अमरावती (महाराष्ट्र), नबील मिकरानी (नूरपुर) आदि शायर अपनी शेरो शायरी पेश करेगें। अखिल भारतीय मुशायरा का संचाल (निजामत) प्रसिद्ध शायर अबरार काशिफ अमरावती (महाराष्ट् करेगें ) प्रदर्शनी मे आयोजित होने वाले अखिल भारतीय मुशायरा मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर उसे सफल बनाने की अपील महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त विशालसिह चौहान, समिती अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद हाथी वाले ने की है।