मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए करवा रहे हैं विभिन्न गतिविधियां- आयुक्त श्री चौहान

देवास। नगरीय निकाय निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हो सके इस हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। दीवारों पर निष्पक्ष और शतप्रतिशत मतदान के लिए स्लोगन लिखे जा रहे हैं। रैली का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि यह लोकतंत्र का महापर्व है। अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है। सभी मतदाता उत्साह के साथ मतदान करें। मतदाताओं  को मतदान के प्रति जागरूक बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।