बुधवार को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कन्याओं के विवाह में होगी समुचित व्यवस्था- महापौर

देवास। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन बुधवार 3 मई को स्थानीय मेरिज गार्डन श्याम वाटिका में प्रात 8 बजे से होगा। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को कुल 19 जोड़ों का विवाह स्थानीय श्याम मेरिज गार्डन में होगा। जिसमें 2 जोड़े मुस्लिम समाज से हैं जिनका निकाह होगा। जिसमें नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। शुद्ध गुणवत्तायुक्त भोजन, पानी, बैठक तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं हो रही है। साथ ही 19 ही कन्याओं को शासन द्वारा निर्धारित राशि का चेक भी दिया जाएगा। आयोजन में कन्याओं को कुल 49,000 की राशि का चेक दिये जाएंगे।