बिना मास्क पहने शहर मे निकलने वाले राहगीरो पर निरंतर चालानी कार्यवाही निगम द्वारा

देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर शहर मे बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरो पर निरंतर चालानी कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जाकर राहगीरो को अपने घरो से निकलते समय अपने चेहरे पर मास्क पहनकर निकलने की समझाई भी दी जा रही है। इसी के तहत सार्वजनिक स्थानो पर थुकने पर चालानी कार्यवाही भी निगम की टीम द्वारा निरंतर की जा रही है। जिसके अन्तर्गत निगम की टीम द्वारा 3100 की चालानी कार्यवाही की गई।