प्रशासक एवं आयुक्त ने दिया कर्मचारियो को समयमान वेतमान का लाभ अधिकारियो व कर्मचारियो मे हर्ष व्याप्त
देवास/सितम्बर माह 2019 मे नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा नगर पालिका, नगर निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने हेतु आदेश किये गये थे। जिसके तारतम्य मे देवास नगर निगम के 286 अधिकारियो, कर्मचारियो को समयमान वेतनमान (क्रमोन्नति) का लाभ कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला एवं आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा शासन आदेश के पालन मे प्रकरण मे स्वीकृति प्रदान कर निगम के अधिकारियो एवं कर्मचारियो को समयमान वेतनमान का लाभ दिया। जिससे निगम के सभी अधिकारियो, कर्मचारियो एवं संगठन द्वारा अति उत्साहित होते हुये प्रशासक, आयुक्त का प्रसन्नता पूर्वक आभार मानते हुये धन्यवाद दिया।