पेयजल सर्वेक्षण 2022 के संबंध मे तकनिकी अधिकारियो के साथ आयुक्त ने की बैठक

देवास/ नगर निगम बैठक कक्ष मे पेयजल सर्वेक्षण 2022 के टूलकिट के संबंध मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने निगम तकनीकी विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गई। निगम कार्यपालन इंदुप्रभा भारती के द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। मिनिस्ट्री आंफ हाउसिंग एण्ड अर्बन अफेयर गवरमेंट ऑफ इन्डिया के द्वारा अमृत—2.0 योजनान्तर्गत निम्न 5 बिन्दुओ पर असेसमेंट प्रोसेस वाटर यूटिलिटी सर्विसेस, यूज्ड वाटर यूटिलिटी सर्विसेस, वाटर बाडीज, नॉन रेवेन्यू वॉटर इस्टीमेंशन, बेस्ट प्रेक्टिस एण्ड इनोवेशन जिस पर कुल 2100 माकर्स रखे गये है। पेयजल सर्वेक्षण के अन्तर्गत आम जनता की भागीदारी के साथ जल संबंधी सुविधाओ को उन्नत किया जाना तथा आंकलन कर पोर्टल पर दर्ज किया जाना है। जिसमे जल प्रदाय का कवरेज, जल शोधन की क्षमता, जल की मात्रा, जल की गुणवत्ता ट्रीटमेंट प्लांट तथा कंज्युमर एण्ड पर, मीटिरींग तथा डीएमए तैयार करना, कास्ट रिकवरी जलकर वसुली की क्षमता बढाना तथा जल संबंधी शिकायतो का समयावधि मे निराकरण किये जाने की कार्यवाही के साथ रेकार्ड तैयार करना। इसके साथ ही रेनवॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया जाना के संबंध मे जानकारी दी गई। भारत सरकार द्वारा पेयजल सर्वेक्षण को लेकर पूरे देश के शहरो मे कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य मे म.प्र. सरकार द्वारा प्रदेश के नगर निगमो मे पेयजल सर्वेक्षण के संबंध मे निर्देश दिये गये है। इस दौरान देवास नगर निगम द्वारा शहर मे जनता की सुविधाओ को देखते हुए प्लाानिंग किये जाने पर आयुक्त द्वारा निगम तकनीकी विभाग के अधिकारियो से बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा हुई।