नो मोर प्लास्टिक अभियान की शुरुआत वेस्ट प्लास्टिक बॉटलो से बनाई जावेगी प्लास्टिक वॉल प्लास्टिक वॉल से बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

देवास/नगर निगम देवास शहर मे वेस्ट प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग कर बनायेगा विश्व रिकार्ड। नगर निगम द्वारा नो मोर प्लास्टिक अभियान चलाकर प्लास्टिक अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर प्लास्टिक वॉल बनाने जा रहा है। इस हेतु शहर मे अनूठे नो मोर प्लास्टिक अभियान के तहत शहर से प्लास्टिक बोतल संग्रहण यात्रा 2023 का शुभारंभ होटल रामाश्रय मे शनिवार को किया गया। नोर मोर प्लास्टिक अभियान कार्यक्रम के दौरान शहर मे बोतल संग्रहण वाहन का शुभारंभ महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त विशालसिह चौहान स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिह बैस, ब्रांड एम्बेसेडर विष्णु वर्मा, महेश सोनी गुरूचरण सिह सलूजा, सैयद मकसूद अली, अर्जुन यादव, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा के साथ हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त करने हेतु व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, घरो से निकलने वाली वेस्ट प्लास्टिक की बोतलो का संग्रहण वाहन के माध्यम से किया जावेगा जिसकी शुरुआत होटल रामाश्रय से की गई है। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि वेस्ट प्लास्टिक बॉटल वॉल स्थापना के लिए वेस्ट प्लास्टिक बॉटल संग्रहण की शुरुआत कार्यक्रम के दौरान होटल रामाश्रय से की गई। संग्रहण वाहन शहर मे भ्रमण कर वेस्ट बॉटल एकत्रित करेगा। जिसके माध्यम से वेस्ट प्लास्टिक बॉटल वॉल बनाया जावेगा इसका उद्देश्य देवास शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। श्री अग्रवाल ने शहरवासियो एवं होटल, रेस्टोरेंट ढाबा, अस्पताल संचालक से अपील की है कि वे वेस्ट बॉटल को एकत्रित कर निगम के बॉटल संग्रहण वाहन मे ही डालें जिससे शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने मे आपका सहयोग रहेगा। इस अवसर पर होटल रामाश्रय संचालक राकेश अग्रवाल नयन कानूनगो, स्वच्छता नोडल सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।