निगम स्वामित्व की दुकान किराया व जलकर की राशि बकाया होने पर तालाबंदी, नल विच्छेद की कार्यवाही की गई

देवास/ नगर निगम द्वारा निगम संबंधी बकाया करो की राशि जमा नही कराने वालो पर सख्ती से कार्यवाही की जाकर उनके प्रतिष्ठानो पर तालाबंदी की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत निगम स्वामित्व की सुभाष चौक स्थित अब्बास अली पिता मो. हुसैन पर दुकान किराया की राशि 40 हजार 239, नया बस स्टेण्ड प्रतिक्षालय के अन्दर स्थित सुरेशचन्द्र पिता रामचन्द्र पर दुकान किराया की राशि 37 हजार 807, बकाया होने पर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा तालाबंदी की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार शहर के जलकर बकायादरो पर जल शुल्क की राशि जमा नही की जाने पर निगम की टीम द्वारा 5 नल कनेक्शनो को विच्छेद करने की कार्यवाही की गई।