निगम संपत्तिकर विभाग की समीक्षा बैठक आयुक्त द्वारा
देवास/ नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर सहित यूजर चार्जेस की वसुली की समीक्षा बैठक नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा ली जाकर संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश जारी किये गये। आयुक्त द्वारा बैठक मे बकाया संपत्तिकर की समीक्षा कर लक्ष्यानुरूप वसुली नही करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षको के वेतन काटने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार आयुक्त द्वारा यूजर चार्जेस की वसुली लक्ष्यानुरूप नही हो रही है, इस पर सभी यूजर चार्जेस वसुली की जाने वाले कर्मचारियो को प्रतिदिन प्रात: 7 बजे अपने वार्डो मे जाकर लक्ष्यानुरूप वसुली करने के निर्देश दिये गये। जिन कर्मचारियो द्वारा यूजर चार्जेस की वसुली नही की जाने अथवा लक्ष्यानुरूप यूजर चार्जेस की वुसली नही करने पर उक्त दिवस के वेतन काटे जाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त ने कहा कि जिन वार्डो मे बकाया संपत्तिकर की वसुली कम है। ऐसे वार्डो मे शिविर के माध्यम से बकाया संपत्तिकर की वसुली की जावे साथ ही यूजर चार्जेस की वसुली हेतु संपत्तिकर दाताओ के डाटा तैयार कर बुकलेट कर्मचारियो को दी गई है। जिसमे निगम संपत्तिकर की बकाया राशि को वसुलने के साथ-साथ यूजर चार्जेस की वसुली की भी वर्ष नवम्बर 2017 से यूजर चार्जेस जमा की जानकारी बुकलेट मे दर्ज करें। इसी प्रकार जिन घरो से गाडीयो कचरा डालने के पश्चात यूजर चार्जेस नही दिया जाता है। उनका नाम, मकान नम्बर बुकलेट मे दर्ज करने के भी निर्देश दिये। सम्पत्तिकर के बडे बकायादारो, जिनके द्वारा समय पर संपत्तिकर जमा नही किया जा रहा है। जिनको 173 के बिल वितरण किये गये है। उनकी सूची तैयार कर प्रत्येक वार्ड से 5-5 बडे बकायादारो के दस्तावेज तैयार कर कुर्की के प्रकरण बनाये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारी व सहायक राजस्व उपनिरीक्षक, राजस्व निरीक्षको को निर्देश देने के साथ ही कार्य मे लापरवाही करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। समीक्षा बैठक मे निगम अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, सहायक आयुक्त शिवी उपाध्याय, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, आरएस केलकर, सहित राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक व उनके सहयोगी उपस्थित रहे।