निगम द्वारा साफ-सफाई के साथ सुअर पकडो अभियान निरंतर जारी

देवास/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारी मे देवास शहर को स्वच्छ शहर, सुन्दर शहर बनायेगें, इस संकल्प मे निगम की टीम द्वारा सफाई अभियान मे नाली सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमे शहरी क्षेत्रो, व्यवसायिक क्षेत्रो की नाली, नालो की सफाई निरंतर की जा रही है। साथ ही शहर मे गंदगी न हो इस हेतु वार्डो मे निगम द्वारा सुअर पकडो अभियान भी प्रारंभ कर प्रतिदिन वार्डो से शहरी क्षेत्रो से सुअरो को पकडकर शहर से बाहर छोडा जा रहा है। इसी तारतम्य मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सफाई अभियान के अन्तर्गत सफाई कार्यो को करवाये जाने के दायित्व सौंपे गये थे। सौंपे गये दायित्वो मे लापरवाही करने पर झोन क्रमांक 3 के स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर तथा वार्ड क्रमांक 25 के दरोगा लोकराज गिल्लोरे को कार्य से प्रथक किया गया। साथ ही निगम राजस्व विभाग मे यूजर चार्जेस वसुली मे लापरवाही करने पर वार्ड 17 के वसुली सहायक धीरेन्द्र उपाध्याय एवं वार्ड 37 के वसुली सहायक अब्दुल समद की सेवा समाप्त की गई। साथ ही यूजर चार्जेस मे लक्ष्यानुरूप वसुली नही होने पर चेतावनी देते हुये आगामी दिनो मे लक्ष्यपुर्ति नही होने पर सेवा समाप्त करने हेतु कहा गया। इसी प्रकार निगम के वाहन विभाग के 10 कर्मचारियो द्वारा हार्टिकल्चर, सर्विस रोड आदि के पौधो मे प्रतिदिन पानी नही दिये जाने के कारण उनके वेतन काटे जाने के निर्देश भी दिये गये। साथ ही आयुक्त ने देवास शहर को स्वच्छ सुन्दर रखने हेतु सफाई कार्यो के साथ-साथ वार्डो मे गंदगी फैला रहे सुअरो को पकडने का अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश निगम स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। निगम की सहयोगी टीम एनजीओ को प्रतिदिन वार्डो मे जाकर सफाई अभियान मे सहयोग कर किये जा रहे सफाई कार्यो के फोटो प्रेषित करने के निर्देश दिये।