निगम द्वारा शहर मे अवैध नल संयोजनो को नियमानुसार शुल्क जमा कराकर वैध करने की कार्यवाही निरंतर जारी शुल्क जमा नही करने पर अवैध नल संयोजन मौके पर ही विच्छेद किये जा रहे है

देवास/ नगर निगम द्वारा शहर मे नागरिको द्वारा जल वितरण सप्लाय लाईन से किये गये अवैध नल संयोजनो को वैध करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिसके अन्तर्गत जल वितरण सप्लाय लाईन से अवैध नल संयोजनो को निगम की टीम द्वारा मौके पर वैध प्रक्रिया अन्तर्गत 3 जलकर उपभोक्ताओ से नियमानुसार राशि जमा कराई जाकर नल संयोजन वैध किये गये। इसी प्रकार जिन अवैध नल संयोजन धारियो द्वारा अपने अवैध नल संयोजनो की वैध प्रक्रिया को नही अपनाया है, उनके अवैध नल संयोजनो को मौके पर ही विच्छेद करने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जाकर विभिन्न वार्ड क्षेत्रो से 9 अवैध नल संयोजन विच्छेद किये गये तथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही निगम द्वारा की जावेगी। निगम की टीम द्वारा वार्डो मे सर्वे कर अवैध नल संयोजनो की जॉच की जा रही है। अवैध नल संयोजन पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही निगम द्वारा की जावेगी। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे अपने अवैध नल संयोजनो को नियमानुसार शुल्क जमा कर नल संयोजन वैध कराकर तथा जलकर की बकाया राशि जमा कर नल संयोजन विच्छेद जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।