निगम द्वारा शहर मे अपने संसाधनो से निरंतर सफाई कार्य


देवास/ शहर मे निगम द्वारा अपने संसाधनो से निरतर सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत दिन की सफाई के साथ-साथ रात्रीकाली सफाई का कार्य भी निगम द्वारा अपने संसाधनो से निरंतर रूप से किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर शहर मे किये जा रहे साफ-सफाई कार्य मे निगम की टीम द्वारा शहर के नालो, नालियो, चेम्बरो के साथ ही निगम द्वारा निर्धारित पेटीयो की सफाई की जा रही है तथा प्रमुख मार्गो पर स्वीपींग मशीन से सफाई की जाने के साथ ही वार्ड की गलियो मे निगम सफाई मित्रो द्वारा झाडू लगाकर सफाई की जाने का कार्य भी निरंतर रूप से किया जा रहा है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो से निकलने वाले गीला, सुखा कचरे को अलग-अलग डस्टबीनो मे संग्रहीत कर  निगम की घरो घर आने वाली कचरा गाडीयो मे ही डालें तथा अपने घरो के आस-पास गंदगी न होने दें।