निगम द्वारा निरंतर सैनिटाइजेशन

देवास। कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है उज्जैन तिराहा से लेकर के इटावा तक सड़क के दोनों और जीडीसी कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। साथ ही संक्रमित मरीजों के घर के आसपास व अन्य वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा शहरवासियों से अपील की जा रही है कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं घर पर रहें सुरक्षित रहें अनावश्यक घर से बाहर ना निकले हमेशा मास्क लगाकर ही घर से निकले आपकी सुरक्षा परिवार की सुरक्षा करें।