निगम द्वारा जी आई एस. मैपिंग सहित जीआईएस आधारित मल्टीपरपज हाउसहोल्ड सर्वे प्रारंभ
देवास। नगर निगम द्वारा शहर के संपत्तिकर दाताओ के खातो एवं यूजर चार्जेस संबंधी जी.आई.एस. आधारित एम.पी.एच.एस. सर्वे प्रारंभ किया गया है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना मे शहरी सुधार कार्यक्रम के तहत नगर निगम द्वारा निगम सीमा क्षेत्रो के 45 वार्डो मे जी.आई.एस. मेपिंग सहित जी.आय.एस. आधारित (एम.पी.एच.एस.) मल्टीपरपज हाउस होल्ड सर्वे का कार्य प्रारंभ कराया गया है। जिसमे निगम सीमा के अन्दर स्थित प्रत्येक संपत्तियो का डोर-टु-डोर सर्वे किया जावेगा एवं संपत्ति संबंधित सभी जानकारी व यूजर चार्जेस संबंधी सभी जानकारी, बिजली बिल आइडी एवं उससे संबंधित सभी जानकारी एवं अन्य आवश्यक जानकारी एकत्रित कर अद्यतन किया जावेगा। जानकारी के तहत इस सर्वे का कार्य प्रथमतया 5 वार्डो मे पॉयलेट स्टडी के तौर पर प्रारंभ किया गया है। जिसमे वार्ड क्रमांक 3, 23, 38, 39 एवं औद्योगिक क्षेत्र शामिल है। सबसे पहले इन वार्डो मे सर्वे का कार्य सम्पन्न किया जावेगा, तदोपरांत शेष वार्डो मे प्रारंभ किया जावेगा। उक्त सर्वे का कार्य नगर निगम द्वारा सिटियानो दी सॉल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड नामक फर्म को सौंपा गया है तथा फर्म ने उक्त कार्य के लिए भार्गव गोरिगला (प्रोजेक्ट मैनेजर), आकाश दुर्गापु (टीम लीडर) एवं सौरभ मौर्य (जी. आय. अस. कोऑर्डिनेटर) को फर्म के प्रतिनिधि के तौर पे तैनात किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार एम.पी.एच.एस. सर्वे का मुख्य उद्देश्य नगर निगम मे संपत्तिकर सहित अन्य यूजर चार्जेस का उपलब्ध पुराने डाटा बेस एवं सूचनाओ का अद्यतन कर उसे जी.आय.एस. मानचित्र के साथ सम्बद्ध करना जिससे शहरी इन्फोस्ट्रक्चर विकास से संबंधित योजनाओ के प्लानिंग एवं क्रियान्वयन मे मदद मिले।