निगम द्वारा आवारा सुअरो को पकडने का अभियान पुन: प्रारंभ किया
देवास/ स्वच्छता के कार्यो मे बाधक आवारा सूअरो को पकडने का अभियान निगम द्वारा पुन: प्रारंभ किया गया है। जिसके अन्तर्गत शहर के ग्रामीण वार्डो अर्जुन नगर आडा कांकड, शंकर नगर, शंकर नगर ईंट भट्टा, रामचन्द्र नगर मे निगम की टीम द्वारा लगभग 20 आवारा सुअरो को पकडा गया। शहर मे पूरी तरह से आवारा सूअरो को का प्रकोप लगभग समाप्त कर दिया गया है किन्तु ग्रामीण वार्डो के आस—पास के क्षेत्रो मे आवारा सूअरो को पकडने का अभियान प्रारंभ कर उक्त क्षेत्रो मे भी आवारा सूअरो से होने वाली गंदगी के निपटान के लिए सूअरो को पकडा जा रहा है। कार्यवाही मे निगम स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमन्त उबनारे,ओमप्रकाश पथरोड व उनकी टीम शामिल रहीं।