निगम गणेशोत्सव समिति अध्यक्ष ने की श्री गणेश जी की आरती

देवास। नगर निगम में विराजित भगवान श्री गणेश जी की आरती निगम स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन विभाग प्रभारी एवं गणेशोत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, निगम लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग प्रभारी गणेश पटेल, निगम राजस्व विभाग समिति प्रभारी जितेन्द्र मकवाना द्वारा की गई। इस अवसर पर निगम कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, रविन्द्र खोरे, विकास शर्मा, राजेश जोशी, संतोषबाई ठाकुर कमला बांगर सहित बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी उपस्थित थे।