निगम उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करते ही किया विभागो का निरीक्षण

देवास/ नगर निगम के कार्यो को संपादित किये जाने के लिए ओर अधिक कसावट लाने के उद्देश्य को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम मे नवीन पदस्थाना पर आये उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी को निगम के विभागो के कार्यो को संपादित किये जाने का दायित्व सौंपा गया। उपायुक्त द्वारा निगम संपत्तिकर शाखा का निरीक्षण कर विभाग के द्वारा संचालित किये जाने वाले कार्यो की जानकारी राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्त्री से ली गई तथा सौपे गये अन्य विभागो का भी निरीक्षण किया एवं विभाग मे उपस्थित अधिकारियो, कर्मचारियो से परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर निगम सहायक आयुक्त तुराब खान, राजस्व निरीक्षक राम ठाकुर, राजेश जोशी, संजय सांगते, आनंद प्रजापति व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।