नागरिको को टीका लगवाये जाने की सूचना निगम कर्मचारियो द्वारा 21 एवं 22 अक्टुबर को महा टीकाकरण अभियान

देवास/महा टीकाकरण अभियान 21 एवं 22 अक्टुबर को लेकर निगम द्वारा शहर के नागरिको को टीका लगवाये जाने की सूचना दिये जाने हेतु निगम कर्मचारियो की ड्युटी लगाई गई। निगम कर्मचारियो के द्वारा नागरिको को अपने दूरभाष (मोबाईल) के माध्यम से जिन लोगो को टीके का दूसरा डोज लगना है, को टीका लगवाये जाने हेतु प्रेरित करने एवं टीका लगावाये जाने की सूचना दी जा रही है। आयुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से पर्याप्त मात्रा मे वेक्सिन उपलब्ध रहेगी। नागरिकागण अपने नजदीकी पूर्व निर्धारित स्थानो पर जाकर टीका लगवायें।