नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम के तीन झोन बनाये जा रहे है जिसमे निगम संबंधि किये जाने वाले कार्यो का संचालन झोनल ऑफीसो से किया जावेगा
देवास/ नगर निगम द्वारा शहर के नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम संबंधी किये जाने वाले कार्यो को झोनल आफिसो के माध्यम से किया जावेगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि नागरिको की सुविधाओ हेतु अब निगम मे नही आते हुये अपने निगम संबंधी कार्यो को अपने ही क्षेत्रो के झोनल आफीस से ही प्रक्रिया पूर्ण करने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम द्वारा शहर मे 45 वार्डो मे तीन झोन बनाये जावेगें। जिसमे उज्जेन रोड बस स्टेण्ड के पास निगम का कार्यालय, भगवती द्वार सराय, जवाहर नगर पानी की टंकी पर वार्डो के झोनल कार्यालय को प्रारंभिक रूप से प्रारंभ सितम्बर माह मे किया जा रहा है। जिसमे निगम संबंधी संपत्तिकर एवं समस्त कर, नामान्तरण, जलकर, लायसेंस फीस, शासन द्वारा दी जाने वाली सम्पूर्ण पेंशन, गरीबो के जन कल्याण की एनयुएलएम शाखा से संबंधीत कार्य, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्य, आवक-जावक शाखा, जन्म मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन एवं जन कार्य जैसे सभी संबंधित कार्य संचालित किये जावेगें। जिससे तीनो झोन मे संचालित कार्यो से देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र के रहवासियो को सुविधा देना प्रथम प्राथमिकता के आधार पर रहेगी। आम रहवासीगण केन्द्र एवं राज्य शासन से मिलने वाली पेंशन सुविधा, स्वरोजगार योजना, गरीबो के जन कल्याणकारी योजनाओ के लिये अपने ही क्षेत्र के झोन कार्यालय मे सुविधा मिलेगी। जिससे रहवासी एवं हितग्राहीयो को इन सुविधाओ का लाभ मिल सकेगा। इसमे भवन अनुज्ञा, स्टोर विभाग, जैसे कुछ विभागो का संचालन नगर निगम के मुख्य कार्यालय से ही होगा।