नवरात्री पर्व पर माता टेकरी व शहर मे की जाने वाली व्यवस्थाओ को लेकर आयुक्त ने दिये निर्देश
देवास/ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्री पर्व 7 अक्टुबर से 15 अक्टुबर तक नवरात्री पर्व प्रारंभ से लेकर चल समारोह एवं विसर्जन पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थायें तथा रावण दहन (दशहरा उत्सव) पथ कार्य्रक्रम, त्यौहारो के अवसर पर स्थानी माताजी की टेकरी पर एवं शहर मे नगर निगम द्वारा कराई जाने वाली आवश्यक व्यवस्थायें कराने हेतु आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम अधिकारियो कर्मचारियो की ड्युटी लगाई गई है। जिसमे शहर के मुख्य मार्गो एवं चल समारोह मार्गो पर तथा प्रतिमा विसर्जन की वयवस्था एवं स्थल पर पर्याप्त बेरिकेटिंग, नवरात्री पर्व के दौरान टेकरी पर दर्शनार्थियो के लिये पर्याप्त पीने के पानी की समुचित व्यवस्था तथा कर्मचारियो की राउण्ड ओ क्लाक ड्युटी लगाई जाने, पर्व पर दोनो समय समुचित साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने हेतु कर्मचारियो की ड्युटी लगाई जाने, विधुत विभाग अन्तर्गत पर्व के दौरान टेकरी परिक्रमा मार्ग, सीढी मार्ग रपट मार्ग की स्ट्रीट लाईट चालु कराने की व्यवस्था सुनिश्ति करने, आवश्यकता अनुसार नवरात्री पर्व एवं चल समारोह के दिन मुख्य मार्गो व चल समारोह मार्गो पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुखो को दिये गये है।