नगर निगम द्वारा प्रवासी एवं बेघरबार लोगो को आश्रय स्थलो मे रात्री विश्राम की सुविधा दी जा रही है

देवास / दीनदयाल अन्त्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के तहत बेघरबार व गरीब लोगो को शीतलहर से बचाने हेतु नगर निगम द्वारा नियमित रूप से रात्री 8 बजे से रात्री 10 बजे के मध्य मुख्य बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन आदि सहित खुले मे बैठे लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित ईटावा बस स्टेण्ड एवं भोलेनाथ आश्रय स्थल (रैनबसेर) पर रात्री विश्राम हेतु रुकवाया जा रहा है। उक्त आश्रय स्थलो पर पलंग, गद्दे कबल एवं रूम हीटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मप्र शासन द्वारा प्रवासी एवं बेघरबार लोगों का ध्यान रखते हुए आश्रय स्थलो (रैनबसेरा) का संचालन कर रही है। इसी तारतम्य में निगम द्वारा आश्रय स्थलों पर प्रवासी एवं बेघरबार लोगो को विश्राम की सुविधा प्रदान की जा रही है।